Wednesday, June 3, 2026
Home Slider बेगूसराय क्रिकेट लीग : बलिया की टीम सेमीफाइनल में

बेगूसराय क्रिकेट लीग : बलिया की टीम सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब के बीच बरौनी आरकेसी उच्च विद्यालय के मैदान पर खेला गया।
बलिया के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 39 ओवर बलिया की टीम 168 पर सिमट गई। अमित ने 60 रन, विश्वजीत ने 51 रन बनाए। इम्तियाज ने 6 विकेट और अजिंक्य ने 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम 158 रन पर सिमट गई। शाहिद ने 46 रन, राहुल ने 30 रन, रोहन ने 21 रन बनाए। अजहर ने 3, अमित ने 3 विकेट और गोलू ने 2 विकेट प्राप्त किया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह, संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, मोहम्मद रब्बान, मोहम्मद दानिश, निधि सनी मौजूद थे। इस मैच के अंपायर प्रह्लाद कुमार व चंदन कुमार थे स्कोरर मोहम्मद दानिश और निधि थे।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा। 28 नवंबर और 29 नवंबर को सोनपुर मेला में बिहार सरकार के द्वारा आयोजित टूनामेंट में खिलाड़ी के भाग लेने के कारण 28 नवंबर 29 नवंबर को मैच स्थगित रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.