Saturday, May 23, 2026
Home Slider पूर्णिया क्रिकेट League में ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब विजयी

पूर्णिया क्रिकेट League में ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला क्रिकेट लीग का सातवां मैच एवं सीनियर डिवीजन का पहला मैच ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब एवं खुश्की बाग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और टीम 33.5 ओवर में 184 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। राजीव ने 55 रन, सक्षम ने 35 रन एवं विजय ने नाबाद रहते हुए 31 रन बनाए। मोनू यादव ने 6.5 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट, निखिल राज ने 8 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट, एवं मृत्युंजय ने 5 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट अर्जित की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी की टीम ने 28 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर मात्र 138 रन ही बना पाई। रवि ने नाबाद 34, विजय ने 24 रन एवं मोनू ने 20 रन बनाए। दिनेश ने 8 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट, आनंद ने 7 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट एवं आशुतोष ने 5 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इस मैच को बीसीसी ने 46 रनों से जीतकर 2 अंक हासिल किए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैन राजीव कुमार रहे। इस मैच के निर्णायक विमल मुकेश ,सुमित प्रिय एवं स्कोरर रणविजय थे।

इस मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा, सदस्य जितेंद्र कुमार सिन्हा, अंबुज कुमार सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी रंजीत सिंह, किशोर यादव, अहमद हुसैन, मंटू दा, विजय कुमार, पशुपति, अवनीश सिंह, शशांक सिंह ,आसिफ इकबाल,, सर जिल असर,, मुकेश, सुजीत कुमार ,खेल कार्यालय के मनोज कुमार सिंह, अभिषेक ठाकुर, विनोद जी, अरविंद कुमार एवं अन्य कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

24 नवंबर 2019 का मैच सीनियर डिवीजन ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब बनाम सनशाइन क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights