Wednesday, June 3, 2026
Home Slider कैमूर क्रिकेट : अलिजान का हरफनमौला प्रदर्शन, सनराइज क्लब जीता

कैमूर क्रिकेट : अलिजान का हरफनमौला प्रदर्शन, सनराइज क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग का पांचवा मैच सनराइज क्रिकेट क्लब,भभुआ और विनर क्रिकेट क्लब, मोहनियां के बीच खेला गया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइज क्रिकेट क्लब टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 253 रन बनाए। अलिजान ने 62, वीरेन उराव ने 48 तथा प्रीतेश प्रताप ने 47 रनों की पारी खेली। मेराज ने 3 विकेट और सुजीत कुमार व अमित चौबे ने 2-2 विकेट लिए।


जवाब में विनर क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 24.5 ओवरों में 87 रनों पर ही बिखर गई। विनर की की तरफ से बल्लेबाजी में कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक नहीं टिक सका। सर्वाधिक 18 रन अर्जुन चौबे ने बनाये। विकास पटेल और अलिजान ने ताबड़तोड़ 4-4 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आलोक कुमार द्वारा अलीजान को दिया गया। टीम में अंपायरिंग सूर्यभान सिंह और संजय कुमार ने तथा स्कोरिंग मनीष सिंह ने किया। कल का मैच कमलाकर क्रिकेट क्लब और आज की विजेता टीम सनराइज क्रिकेट क्लब के बीच होगा। मैच के दौरान संजय श्रीवास्तव, गोल्डन गद्दी, प्रशांत कुमार,रौशन कुमार समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.