गोपालगंज। गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को गोलू क्रिकेट एकेडमी और सद्भावना क्लब के बीच मैच खेला गया।
सद्भावना क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 40.2 ओवर में 138 रन बनाये। पिंटू कुमार ने सर्वाधिक 24 रन बनाये। गोलू क्रिकेट एकेडमी की तरफ से राहुल गिरी ने चार और अनुभव श्रीवास्तव ने तीन विकेट प्राप्त किया।
जवाब में गोलू क्रिकेट एकेडमी ने 28.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। प्रशांत ने नाबाद 50, राहुल गिरी ने 13 रन बनाये। रवि और विवेक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। अंपायर की भूमिका में अनंजय पांडेय और विजय यादव थे।
86