Saturday, May 23, 2026
Home Slider अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट में बिहार ने लगाया जीत का छक्का

अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट में बिहार ने लगाया जीत का छक्का

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में चल रहे अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार के जीत का क्रम जारी है। यह बिहार की लगातार छठी जीत है। मंगलवार को खेले गए मैच में बिहार ने मेघालय को सात विकेट से हराया। बिहार का अगला मैच 15 नवंबर को सिक्किम के खिलाफ खेला जायेगा।
कटक में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में बिहार ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मेघालय ने पहले खेलते हुए 44 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन बनाये। रोहित साह ने 18, कृष्णा थापा ने 4, गुरमेहर ने 9, राघव कपूर ने 5, योगेश तिवारी ने 27, आदित्य वर्मा ने 42, अनीस ने 2, आकाश चौधरी ने 18 रन बनाये। शब्बीर खान ने 17 रन देकर 3, पवन कुमार ने 44 रन देकर 2, मनमोहन कुमार ने 25 रन देकर 2, सचिन कुमार सिंह ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में बिहार ने 30.4 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आशुतोष कुमार ने 19 गेंदों में दो चौकों व एक छक्का की मदद से 21, विपिन सौरभ ने 8, शकीबुल गणि ने 72 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 48, अभिषेक कुमार ने 49 गेंदों में छह चौकों व 1 छक्का की मदद से नाबाद 45, कप्तान सचिन कुमार सिंह ने 14 गेंदों में दो छक्कों की मदद से नाबाद 15 रन बनाये। मेघालय की ओर से ई मोमिन ने 17 रन देकर 1, आकाश चौधरी ने 36 रन देकर 1 और अनीस चरक ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

अबतक का बिहार का परफॉरमेंस
1. बिहार ने पुडुचेरी को 46 रन से हराया
2. बिहार ने नागालैंड को 8 विकेट से हराया
3. बिहार ने मणिपुर को 77 रन से हराया
4. बिहार ने असम को दो विकेट से हराया
5. बिहार अरुणाचल प्रदेश को 91 रन से हराया
6. बिहार ने मेघालय को 7 विकेट से हराया

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights