Tuesday, June 16, 2026
Home Slider राज्य टेबुल टेनिस में हर्षित और रियांशी को दोहरा खिताब

राज्य टेबुल टेनिस में हर्षित और रियांशी को दोहरा खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कुमार हर्षित व मधेपुरा की रियांशी गुप्ता ने ब्रजदेव प्रसाद राय 68वीं बिहार राज्य और अंतर जिला टेबुल टेनिस चैम्पियनशिप में दोहरा खिताब जीत लिये।

बिहार टेबुल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित इस चैम्पियनशिप के अंतिम दिन आज मधेपुरा की रियांशी ने महिला एकल फाइनल में सुपर्णा जोशी (पटना) को 8-11, 11-8, 6-11, 11-7, 11-9 से हराया। इसके बाद रियांशी ने यूथ बालिका एकल में पटना की ही प्रगति गोस्वामी को 10-12, 11-6, 11-5, 11-7 से हराकर दोहरी उपलब्धि हासिल की।

जूनियर बालिका के फाइनल में प्रगति गोस्वामी ने नंदिनी को 11-9, 11-8, 11-7 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। एक दिन पहले जूनियर बालक एकल का खिताब जीतने वाले कुमार हर्षित ने यूथ बालक एकल फाइनल में योगेश माथुरी को कड़े संघर्ष में 4-11, 11-7, 11-6, 3-11, 11-4 से पराजित कर चैम्पियन बने। हर्षित सब-जूनियर बालक एकल में उपविजेता रहे।

सभी विजेता-उपविजेता को मुख्य अतिथि डा. हिमांशु राय ने पुरस्कृत किया। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश राय ने और अध्यक्षता दिलीप कुमार गांधी ने किया। समारोह में बिहार टेबुल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष केएन सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पूर्व राज्य चैम्पियन राहुल दास, चुलबुल दास, सोमनाथ राय, एनआईएस कोच पंकज पांडेय के अलावे कई लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.