Wednesday, June 17, 2026
Home Latest तेजस्विनी सावंत ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक का कोटा

तेजस्विनी सावंत ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक का कोटा

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। पूर्व विश्व चैंपियन भारत की महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। तेजस्विनी ने शनिवार को यहां जारी 14वें एशियाई चैम्पियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक-2020 का कोटा हासिल किया।

तेजस्विनी ने 1171 स्कोर के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और उन्होंने क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहकर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया।

पूर्व विश्व चैंपियन भारतीय महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने कतर में जारी 14वें एशियाई चैम्पियनशिप में 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल स्पर्धा में #टोक्योओलंपिक 2020 का टिकट हासिल किया।  टोक्यो ओलंपिक के लिए निशानेबाजी में भारत का यह 12वां कोटा है. तेजस्विनी से पहले चिंकी यादव ने भारत को निशानेबाजी में 11वां ओलंपिक कोटा दिलाया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.