Tuesday, June 16, 2026
Home Slider तक्षशिला राष्ट्रीय ओपन वाटर लंबी दूरी तैराकी 10 नवंबर से

तक्षशिला राष्ट्रीय ओपन वाटर लंबी दूरी तैराकी 10 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार तैराकी संघ के तत्वावधान और तक्षशिला एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में आगामी 10 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से तक्षशिला राष्ट्रीय ओपन वाटर लंबी दूरी तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी शुक्रवार को आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने संवाददाता सम्मेलन में दी। यह प्रतियोगिता गंगा नदी में दीघा के शिवा घाट से पटना लॉ कॉलेज तक होगी। इस प्रतियोगिता में 34 पुरुष व 7 महिला तैराक अपने जीवन रक्षक सामानों के साथ हिस्सा लेंगे।

विजयी प्रतिभागियों के लिह कुल 96 हजार रुपए नकद राशि बांटी जायेगी। तैराकों में यूथ हॉस्टल में रहने की व्यवस्था की गई है। इस प्रतियोगिता वर्ष 2002 में शुरू हुई थी। इस दौरान 21 तैराकों ने हिस्सा लिया था। समय-समय बीतता गया और प्रतियोगिता अपनी ख्याति को बढ़ाता गया। इस साल होने वाली प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति यह है-

अध्यक्ष : डॉ माया शंकर (अध्यक्ष, बिहार तैराकी संघ)
मुख्य संरक्षक-संजीव कुमार (सचिव, तक्षशिला एजुकेशन सोसायटी)
मुख्य समन्वयक : श्रीमती चेतना झा (मुख्य प्रशिक्षक, डीपीएस)
कार्यकारिणी अध्यक्ष-अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा
उपाध्यक्ष-केएम सिन्हा, ओपी राय, प्रभाकर नंदन प्रसाद, हीरा सिंह चंद्रवंशी मुखिया।
महासचिव-रामविलास पांडेय
सह मंत्री-अविनाश कुमार, मनीष कुमार, मोहन कुमार सिन्हा, आरबी सहनी, श्रीमती प्रमिला लाल।
कोषाध्यक्ष-अखिलेश्वर नाथ तिवारी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.