Tuesday, June 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीआईपीएल में अंकुश का पंजा, हिमांशु राज का तूफान

बीआईपीएल में अंकुश का पंजा, हिमांशु राज का तूफान

दरभंगा कैपिटल की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 जून। राजधानी पटना के जगजीवन स्टेडियम में सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वावधान में आयोजित बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग (बीआईपीएल) में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-13 वर्ग में दरभंगा कैपिटल ने राजगीर रॉयल्स को 12 रन से हराया, जबकि अंडर-17 वर्ग में चंपारण सुपर किंग और गया टाइटंस ने शानदार जीत दर्ज की।

दरभंगा कैपिटल ने राजगीर रॉयल्स को 12 रन से हराया

अंडर-13 वर्ग में खेले गए मुकाबले में दरभंगा कैपिटल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजगीर रॉयल्स को 12 रन से पराजित किया। हालांकि राजगीर रॉयल्स पहले ही अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी।

अंकुश कुमार राय के पंजे से बिखरी मुंगेर इंडियन की बल्लेबाजी

अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में गया टाइटंस ने मुंगेर इंडियन को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जीवित रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर इंडियन की टीम 82 रन पर सिमट गई।

गया टाइटंस के तेज गेंदबाज अंकुश कुमार राय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 13 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं हिमांशु शेखर ने चार ओवर में एक मेडन के साथ मात्र छह रन देकर दो विकेट लिए। रितेश और अक्षय आनंद ने एक-एक विकेट हासिल किया।

शान कुमार की विस्फोटक पारी से गया टाइटंस की आसान जीत

83 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया टाइटंस ने 6.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज शान कुमार ने 16 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। अक्षय आनंद ने 22 रन का योगदान दिया।

हिमांशु राज के तूफानी अर्धशतक से जीती चंपारण सुपर किंग

दिन के दूसरे अंडर-17 मुकाबले में चंपारण सुपर किंग ने राजगीर रॉयल्स को 6 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चंपारण सुपर किंग ने कप्तान हिमांशु राज की 33 गेंदों पर 76 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत 158 रन बनाए। आशीष ने भी 24 रन का योगदान दिया। राजगीर रॉयल्स की ओर से सनी ने तीन विकेट और विराट ने दो विकेट लिए।

विराट यादव का संघर्ष नहीं आया काम

159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजगीर रॉयल्स के कप्तान विराट यादव ने 61 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली। सनी ने 34 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई। चंपारण सुपर किंग की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अभिनव सिंह ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके और टीम की जीत के नायक बने।

बुधवार को होंगे दो अहम मुकाबले

24 जून को अंडर-17 वर्ग में पहला मुकाबला सुबह 7:30 बजे पूल-बी में किंग्स इलेवन पटना और कटिहार नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला सुबह 11:30 बजे पूल-ए में गया टाइटंस और दरभंगा कैपिटल के बीच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.