बिहारशरीफ, 23 जून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा (सीएएन) के तत्वावधान में बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ 24 जून से किया जाएगा। लीग में जिले की नौ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के सभी मैच नालंदा क्रिकेट क्लब मैदान, बिहारशरीफ में खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में श्री साईं स्कूल क्लब बी, अलीशाह क्लब, नालंदा क्रिकेट अकादमी, क्रिकेट अकादमी ऑफ नालंदा (हिलसा), सक्सेस स्पोर्ट्स क्लब, स्पोर्ट्स क्लब एकंगरसराय, नालंदा क्रिकेट क्लब, नालंदा यूथ क्रिकेट क्लब और पाइँथर क्लब हिस्सा ले रहे हैं।
24 जून को होगा उद्घाटन मुकाबला
लीग का पहला मैच 24 जून को नालंदा क्रिकेट अकादमी और अलीशाह क्लब के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 25 जून को नालंदा क्रिकेट क्लब और क्रिकेट अकादमी ऑफ नालंदा (हिलसा) आमने-सामने होंगे।
शुरुआती मैचों का कार्यक्रम
24 जून : नालंदा क्रिकेट अकादमी बनाम अलीशाह क्लब
25 जून : नालंदा क्रिकेट क्लब बनाम क्रिकेट अकादमी ऑफ नालंदा (हिलसा)
26 जून : श्री साईं स्कूल क्लब बी बनाम अलीशाह क्लब
27 जून : श्री साईं स्कूल क्लब बी बनाम पाइँथर क्लब
28 जून : नालंदा क्रिकेट क्लब बनाम स्पोर्ट्स क्लब एकंगरसराय
29 जून : सक्सेस स्पोर्ट्स क्लब बनाम नालंदा यूथ क्रिकेट क्लब
30 जून : क्रिकेट अकादमी ऑफ नालंदा (हिलसा) बनाम पाइँथर क्लब
1 जुलाई : सक्सेस स्पोर्ट्स क्लब बनाम नालंदा क्रिकेट अकादमी
2 जुलाई : नालंदा यूथ क्रिकेट क्लब बनाम अलीशाह क्लब
3 जुलाई : स्पोर्ट्स क्लब एकंगरसराय बनाम क्रिकेट अकादमी ऑफ नालंदा (हिलसा)
4 जुलाई : सक्सेस स्पोर्ट्स क्लब बनाम अलीशाह क्लब
बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में होगा घोषित
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा ने बताया कि शेष मुकाबलों का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। सभी टीमों को मैच के दिन सुबह 9 बजे नालंदा क्रिकेट क्लब मैदान में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। टीमों को मनीष राज, हैदर अली अथवा सिद्धार्थ आनंद बाबा से संपर्क कर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
यह जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय ने दी।