Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट साधनापुरी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के क्वार्टरफाइनल में

साधनापुरी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के क्वार्टरफाइनल में

वीएन इलेवन की एफसीआई पर 2 रन की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 16 जून। साधनापुरी सीसी ने पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा एक अन्य मैच में वीएन इलेवन ने दो रन की रोमांचक जीत दर्ज की।

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में साधनापुरी सीसी ने कृष के शानदार खेल की बदौलत हरक्यूलस सीसी को 101 रन के भारी अंतर से पराजित किया। पटना सिटी के मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए एक अन्य मैच में जीत की दहलीज पर पहुंच एफसीआई की टीम वीएन इलेवन से हार गई। इस मैच में विजेता टीम के सोनू कुमार प्लेयर ऑफ द मैच हुए। जीएसी पहले ही क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी है।

साधनापुरी सीसी बनाम हरक्यूलस सीसी

टॉस हरक्यूलस सीसी ने जीता और साधनापुरी सीसी को बैटिंग का न्योता दिया। साधनापुरी सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 29.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 257 रन बनाये। कृष ने 75 और इशु साहिल ने 64 रन की पारी खेली।

हरक्यूलस सीसी की ओर से आदर्श राज और आयुष कुमार झा ने 3-3 विकेट चटकाये।

जवाब में हरक्यूलस सीसी की टीम 26.1 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट हो गई। साहिल कुमार ने 37, आदर्श राज ने 25 रन बनाये। विजेता टीम के कृष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
साधनापुरी सीसी : 29.5 ओवर में 257 रन पर ऑल आउट,कृष 75, स्पर्श 26, इशु साहिल 64, शिवम राज 12, हर्षराज 17, करण कुमार 13, अतिरिक्त 25, नित्यानंद 2/31, आयुष कुमार झा 3/47, हरिओम 1/41, आदर्श राज 3/35

हरक्यूलस सीसी : 26.1 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट, साहिल कुमार 4्37, आदर्शराज 25, भविष्य कुमार 12, अभिनव 13, नित्यानंद कुमार 12, आयुष कुमार झा 10, अतिरिक्त 26, हर्ष राज 2/17,इशु साहिल 2/36, शिवम राज 2/39, कृष 2/21, करण कुमार 1/24

वीएन इलेवन बनाम एफसीआई

मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस वीएन इलेवन ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 26ओवर में सभी विकेट 210 रन बनाये। सोनू कुमार ने 87 रन की पारी खेली।

जवाब में एफसीसीआई की टीम 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी और मैच को 2 रन से गंवा दिया। आशीष ने 51, आदर्श नाथ ने 65 रन की पारी खेली। विजेता टीम के सोनू कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
वीएन इलेवन : 26 ओवर में 210 रन पर ऑल आउट, राज आर्यन 23, सचिन कुमार 30, सोनू कुमार 87, दीपक कुमार 36, अतिरिक्त 16, सर्वोत्तम दीप 2/33, सुभाष 1/27, रोहित 2/47, इंद्रजीत कुमार 1/44, अनुराग कुमार यादव 3/53

एफसीआई : 29 ओवर में 208 रन पर ऑल आउट, आशीष 51, आदर्श नाथ 65, अनुराग कुमार यादव 18, रिषभ रणावत 14, रोहित 18, अतिरिक्त 25, सौरभ 1/30, दीपक कुमार 1/33, हुसैन 3/47, स्वनिक 2/55

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.