Sunday, May 17, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : आशीष का शतक, पटना की बंपर जीत

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : आशीष का शतक, पटना की बंपर जीत

जहानाबाद को 142 रन से हराया, शशीम, सूरज और पवन की बेहतरीन गेंदबाजी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 मई। आशीष कुमार (रिटायर हर्ट 100) के शतक और शशीम राठौर (4 विकेट) और सूरज कश्यप (‌3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पटना ने बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में 142 रन की जीत के साथ शानदार शुरुआत की।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए पाटलिपुत्र जोन के मुकाबले में पटना ने जहानाबाद को 142 रन से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच आशीष कुमार बने।

टॉस जहानबाद ने जीता और पटना को बैटिंग का न्योता दिया। पटना ने निर्धारित 18 ओवर में 3 विकेट पर 3 विकेट पर 220 रन बनाये। आदित्य कुमार ने 26 गेंद में 3 चौका व 2 छक्का की मदद से 34, शशीम राठौर ने 9 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 14, आशीष कुमार ने 55 गेंद में 11 चौका व 4 छक्का की मदद से 100, आकाश राज ने 23 गेंद में 3 चौका व 3 छक्का की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 27 रन बने।

जहानाबाद की ओर से शशि शेखर ने 56 रन देकर 1 और जतिन यादव ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

यह भी पढ़ें :भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

जवाब में खेलने उतरी जहानाबाद की शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर संतोष बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह आये रजनीश का भी खाता नहीं खुला। दोनों को पवन कुमार ने आउट किया। कुमार श्रेय भी अपने आशानुरुप स्कोर स्कोर नहीं कर पाये। कुमार श्रेय ने 9 गेंद में 1 छक्का और 1 चौका की मदद से 13, रिषभ रंजन ने 31 रन की पारी खेली। राजू यादव ने 10 रन बनाये और पूरी टीम 16.5 ओवर में 78 रन पर ऑल आउट हो गई।
पटना की ओर से पवन कुमार ने काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट चटकाये। सूरज कश्यप ने 3.5 ओवर में 19 रन देकर 3 जबकि शशीम राठौर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाये। राहुल राठौर ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

पटना : 18 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन, आदित्य कुमार 34, शशीम राठौर 14, आशीष कुमार रिटायर हर्ट 100, आकाश राज 43, अतिरिक्त 27, शशि शेखर 1/56, जतिन यादव 1/21

जहानाबाद 16.5 ओवर में 78 रन पर ऑल आउट, कुमार श्रेय 13, रिषभ रंजन 31, राजू यादव 10, पवन कुमार 2/5, सूरज कश्यप 3/19, शशीम राठौर 4/18, राहुल राठौर 1/16

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights