Tuesday, June 23, 2026
Home झारखंडअन्य 7 साल के ईशांक सिंह ने पाक जलडमरूमध्य पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

7 साल के ईशांक सिंह ने पाक जलडमरूमध्य पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने लगातार 9 घंटे 50 मिनट में तैराकी कर पूर्ण किया

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 30 अप्रैल। जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची के लिए यह अत्यंत गर्व एवं सम्मान का विषय है कि कक्षा 3 के छात्र मास्टर ईशांक सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। विद्यालय परिवार के लिए यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण है और समस्त विद्यालय इस उपलब्धि पर अपने छात्र पर गर्व महसूस करता है।

मात्र 7 वर्ष की आयु में ईशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को श्रीलंका के तलाइमन्नार से भारत के धनुषकोडी (अरिचलमुन्नई) तक लगभग 29-30 किलोमीटर लंबे चुनौतीपूर्ण पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) को सफलतापूर्वक पार किया। यह अद्वितीय तैराकी उन्होंने लगातार 9 घंटे 50 मिनट में पूर्ण की।

इस असाधारण उपलब्धि के लिए उन्हें Universal Records Forum (URF World Records) द्वारा “The Youngest and Fastest Palk Strait Swimmer” का विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है, जिससे वे वैश्विक स्तर पर इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे कम आयु के तैराक बन गए हैं।

इसके अतिरिक्त, Open Water Swimming Academy, Theni (Tamil Nadu) द्वारा भी उन्हें “2026 OWSAT World Record” से सम्मानित किया गया है, जिसमें उनके द्वारा 29 किलोमीटर की दूरी तय कर 9 घंटे 50 मिनट में इस कठिन समुद्री मार्ग को पार करने की पुष्टि की गई है।

यह उपलब्धि कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन एवं अदम्य साहस का परिणाम है। ईशांक ने अपने प्रशिक्षकों श्री अमन कुमार जायसवाल एवं श्री बजरंग कुमार के मार्गदर्शन में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य का संदेश

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी. एन. झा ने कहा कि मास्टर ईशांक सिंह की यह उपलब्धि हमारे विद्यालय, रांची शहर तथा पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इतनी कम आयु में समुद्र जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना असाधारण साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। ईशांक ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

उपाध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का संदेश

श्रीमती एम. एम. दासगुप्ता, उपाध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) ने अपने संदेश में कहा कि इशांक सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। इतनी कम आयु में इस प्रकार का साहसिक कार्य करना अद्वितीय है। उनकी सफलता न केवल अन्य छात्रों को प्रेरित करेगी, बल्कि यह दर्शाती है कि हमारे विद्यार्थियों में असीम संभावनाएँ हैं। हम ईशांक को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

ईशांक सिंह की यह सफलता भारत की उभरती युवा प्रतिभा की क्षमता का सशक्त प्रमाण है। विद्यालय परिवार इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email