Friday, May 1, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में अरवल की रोमांचक जीत

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में अरवल की रोमांचक जीत

जहानाबाद की टीम 16 रन से हारी, आयुष रविशंकर प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के पाटलिपुत्र जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में अरवल ने जहानाबाद को 16 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। आयुष रविशंकर (57 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच का सार

विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में जहानाबाद ने टॉस जीता और अरवल को बैटिंग का न्योता दिया। अरवल ने पहले बैटिंग करते हुए 46.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाये। जवाब में जहानाबाद की टीम 46.2 ओवर में 203 रन पर ऑल आउट हो गई।

आयुष ने खेली अहम पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए अरवल की टीम 46.5 ओवर में 219 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष रवि शंकर ने 57 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा यश राज ने 32 रन, विक्रम चौधरी ने 29 रन और लवकेश कुमार ने 20 रन का योगदान दिया। हालांकि टीम को सबसे ज्यादा फायदा एक्स्ट्रा रन (56) से मिला, जिसने स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

जहानाबाद की ओर से गौरव कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं जयवीर सिंह ने 3 विकेट और कप्तान आयुष नंदन ने 2 विकेट लिए।

जहानाबाद की पारी

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही लगातार विकेट गंवा दिए और दबाव में आ गई।हालांकि इसके बाद पीयूष नंदन (69 रन) और रौशन कुमार निराला (44 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा। लेकिन अंत में टीम 46.2 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई और जीत से 16 रन दूर रह गई।

आदित्य की घातक गेंदबाजी

अरवल के गेंदबाज आदित्य कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.2 ओवर में 4 विकेट लिए और मैच का रुख बदल दिया।
इसके अलावा आयुष रवि शंकर ने 3 विकेट झटके, जबकि आयुष कुमार सिंह ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

संक्षिप्त स्कोर

अरवल : 46.5 ओवर में 219 रन पर ऑल आउट, आयुष रविशंकर 57, लवकेश कुमार 20, विक्रम 29, यश राज 32, अतिरिक्त 56, गौरव कुमार 4/41, जयवीर सिंह 3/39, आयुष नंदन 2/24, रौशन निराला 1/30

जहानाबाद : 46.2 ओवर में 203 रन पर ऑल आउट, अंकुल कुमार 11, जयवीर सिंह 42, पीयूष नंदन 69, रौशन कुमार निराला 44, अतिरिक्त 17, आदित्य कुमार 4/39, आयुष शंकर 3/63, आयुष सिंह 2/20, यश राज 1/1

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights