Saturday, March 14, 2026
Home Uncategorized सिमडेगा के खूंटी टोली में चाय पर खेल को बढ़ाने की हुई चर्चा

सिमडेगा के खूंटी टोली में चाय पर खेल को बढ़ाने की हुई चर्चा

बच्चों को नि:शुल्क ट्रेनिंग देने का हुआ फैसला

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा। ग्रीन गार्डन क्लब खूंटी टोली के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों की एक विशेष बैठक रविवार सुबह उपाध्यक्ष जॉनसन मिंज के आवास पर आयोजित हुई। इस अवसर पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान चाय पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में खेल गतिविधियों को फिर से मजबूत बनाने और खूंटी टोली को पुनः खेल हब के रूप में विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि आजकल बच्चों का ध्यान मोबाइल और अन्य कुरीतियों की ओर अधिक जा रहा है, जबकि पहले खूंटी टोली इलाके से कई नामी खिलाड़ी निकलते थे। इसका मुख्य कारण नियमित अभ्यास और खेल गतिविधियों की कमी बताया गया।

इस स्थिति को बदलने के लिए सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि ग्रीन गार्डन क्लब खूंटी टोली के माध्यम से खूंटी टोली मिशन मैदान में 23 मार्च से प्रतिदिन हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इसके लिए आसपास के विद्यालयों, चर्चों और गांवों में सूचना दी जाएगी ताकि इच्छुक बच्चे प्रशिक्षण लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

क्लब के कई पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बच्चों को सुबह-शाम प्रशिक्षण देंगे। साथ ही प्रशिक्षु खिलाड़ियों को जिला खेल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी दिलाया जाएगा, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिल सके।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष जॉन हरी, उपाध्यक्ष जॉनसन मिंज, सचिव प्रबल जतरमा, संयुक्त सचिव आलोक लुगुन, कोषाध्यक्ष शिशिर बूढ़, अंशु हेरेंज, कंचन कुजूर, बेलस एक्का और तैरस एक्का सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे। क्लब के अधिकांश पदाधिकारी पूर्व खिलाड़ी हैं और सेवा निवृत्ति के बाद अपने क्षेत्र के बच्चों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights