पटना, 22 फरवरी। हर्ष राज पुरु (86), आयुष राज (55) और प्रिंस वर्मा (63) के अर्धशतकों और सोनल सिंह राजपूत (5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत औरंगाबाद ने बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में अपना विजय क्रम जारी रखा। अपने दूसरे मैच में औरंगाबाद ने बक्सर को 130 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
मैच का सार
राजधानी पटना से सटे सदीसोपुर के डीएन सिंह ग्राउंड पर खेले गए शाहाबाद जोन के इस मुकाबले में औरंगाबाद ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 49.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 242 रन बनाये। जवाब में बक्सर की टीम 112 रन पर सभी विकेट 34.3 ओवर में खो दिये।

औरंगाबाद की पारी: शीर्ष क्रम ने रखी मजबूत नींव
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी औरंगाबाद टीम को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई।
हर्ष राज पुरु ने 86 (13 चौके), प्रिंस वर्मा 63, आयुष राज ने 55 रन बनाये।
तीनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। मध्यक्रम में विकेट गिरते रहे, लेकिन शुरुआती साझेदारियों ने टीम को 242 रन तक पहुंचा दिया। बक्सर की ओर से सूर्य प्रताप सिंह ने 5/57 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की, जबकि प्रकाश कुमार ने 2/28 विकेट झटके।
बक्सर की पारी: सोनल सिंह का कहर
243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। टीम ने केवल 36 रन पर 5 विकेट गंवा दिए और मैच में वापसी नहीं कर सकी। औरंगाबाद के गेंदबाज सोनल सिंह राजपूत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8.3 ओवर में मात्र 19 रन देकर 5 विकेट झटके और बक्सर की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। उनके अलावा अंकुश अग्रवाल ने 20 रन देकर 2, रणजीत कुमार ने 20 रन देकर 1, नंदन कुमार ने 3 रन देकर 1, विकेट चटकाये और बक्सर की पूरी टीम 34.3 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गई।

बक्सर की ओर से संघर्ष
बक्सर के लिए प्रकाश कुमार ने 30 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, जबकि रोहित कुमार गुप्ता (17) और कप्तान निखिल कात्यायन (15) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। शीर्ष क्रम के लगातार विकेट गिरने से टीम कभी लक्ष्य की ओर बढ़ ही नहीं सकी।
संक्षिप्त स्कोर
औरंगाबाद : 242 ऑल आउट (49.1 ओवर), हर्ष राज पुरु 86, प्रिंस वर्मा 63, आयुष राज 55, सूर्य प्रताप सिंह 5/57,
प्रकाश कुमार 2/28
बक्सर : 112 ऑल आउट (34.3 ओवर), प्रकाश कुमार 30, रोहित कुमार गुप्ता 17, निखिल कात्यायन 15, सोनल सिंह राजपूत 5/19, अंकुश अग्रवाल 2/20
परिणाम: औरंगाबाद 130 रन से विजयी
इन्हें भी पढ़ें
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : दरभंगा के आयुष लोहारुका का शतक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : वैशाली के आदित्य आनंद की सेंचुरी
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय के सुधांशु व सुमित का कहर
बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी : नालंदा के नमन गौरव का शतक
सीएम नीतीश ने किया वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में मुंगेर की रोमांचक जीत
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : अयान पर भारी पकड़े प्रशांत