Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया सब जूनियर क्रिकेट लीग में पीडीसीसीडी 3 विकेट से जीता

पूर्णिया सब जूनियर क्रिकेट लीग में पीडीसीसीडी 3 विकेट से जीता

ब्रह्मोस क्लब हारा, अमिताभ बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 4 जनवरी। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सब जूनियर क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में पीडीसीसीडी सब जूनियर ने ब्रह्मोस सब जूनियर को 3 विकेट से हराया।

ब्रह्मोस की पारी

मुकाबले में ब्रह्मोस सब जूनियर के कप्तान अनिकेत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 23.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 110 रन ही बनाए। टीम की ओर से अर्णव ने 26 गेंद में 21 रन और कप्तान अनिकेत ने 17 गेंद में 21 रन बनाकर योगदान दिया। रौनक राज ने 11 गेंद में 12 रन बनाए, जबकि ज्ञान ने 11 रन जोड़े। टीम का अतिरिक्त योगदान 22 रन रहा।

पीडीसीसीडी सब जूनियर की ओर से अमिताभ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.2 ओवर में 2 मेडन ओवर के साथ केवल 7 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा शिवम ने 2, और अनमोल, पार्थ, आकांशा ने 1-1 विकेट लिया।

पीडीसीसीडी की बल्लेबाजी

111 रन का लक्ष्य पाने उतरी पीडीसीसीडी टीम की शुरुआत धीमी रही और मात्र 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद शिवम ने 47 गेंद में 13 रन और करीम ने 32 गेंद में 23 रन बनाकर टीम को संभाला। आकांशा ने 9 गेंद में 10 रन जोड़े, जबकि सलमान ने 25 गेंद में नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। टीम का अतिरिक्त योगदान सबसे अधिक 36 रन रहा।

ब्रह्मोस की गेंदबाजी

ऋषभ ने 5 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा रौनक, अनिकेत और सम्राट ने 1-1 विकेट हासिल किए।

मैन ऑफ द मैच: अमिताभ को सम्मानित किया गया।
निर्णायक की भूमिका में मोनू और जीतू, और स्कोरर की भूमिका में सत्यम और शिवम ने योगदान दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights