Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन ट्रायल 14 दिसंबर को

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन ट्रायल 14 दिसंबर को

चैंपियनशिप 20 दिसंबरसे मोइनुल हक स्टेडियम में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 दिसंबर। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली 6 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप (20 से 25 दिसंबर 2025, मोइनुलहक स्टेडियम) के लिए ट्रायल 14 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

ट्रायल का आयोजन पटना न्यू थीम क्रिकेट एकेडमी मैदान (राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, काजीपुर, पटना-7, नियर मोइनुलहक स्टेडियम)
में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

ट्रायल के लिए चयनकर्ताओं में – पवन कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार एवं सौरव चक्रवर्ती शामिल होंगे।

प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा, और चयनित खिलाड़ी 20 से 25 दिसंबर तक होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि पूरे बिहार से 300 से अधिक महिला खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा लेंगी। ट्रायल बेसिस पर टीम का गठन और खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.