Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारअन्य भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की कमान फिर सतीश राजू के हाथ में

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की कमान फिर सतीश राजू के हाथ में

सतीश राजू का तीसरा कार्यकाल, राजू ने कहा-जिम्मेवारियां बढ़ गई हैं पूरा निर्वहन होगा

by Khel Dhaba
0 comment
भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के नए प्रदेश संयोजक सतीश राजू को अंग वस्त्र और मिठाई देते हुए डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 16 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजकों की घोषणा की। इसमें भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की कमान पुनः श्री सतीश राजू को सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें मिठाई और अंग वस्त्र देकर शुभकामनाएं दी।

श्री सतीश राजू का यह तीसरा कार्यकाल है। उनके नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में बिहार में खिलाड़ियों के उत्थान के लिए सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें महिला और पुरुष हॉकी, फुटबॉल, ताइक्वांडो, महिला क्रिकेट चैंपियनशिप और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह शामिल हैं।

कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की और पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

श्री राजू के पुनः संयोजक बनने पर बिहार के खेल एसोसिएशन और खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.