Wednesday, June 17, 2026
Home Uncategorized Asia Cup में महिला हॉकी टीम का पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ

Asia Cup में महिला हॉकी टीम का पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 4 जून।भारतीय महिला हॉकी टीम 5 सितंबर को एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद, टीम को गत चैम्पियन जापान और सिंगापुर से भी मुकाबला करना है।

यह जानकारी हॉकी इंडिया ने बुधवार को दी। पिछली बार कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम को पूल बी में जापान, थाईलैंड और सिंगापुर के साथ रखा गया है। वहीं, पूल ए में मेजबान चीन, कोरिया, मलेशिया और चीनी ताइपै शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 5 से 14 सितंबर तक चीन के हांगझोउ में आयोजित होगा, और जिसके विजेता को 2026 विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। भारत को 6 सितंबर को जापान और 8 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेलना है।

भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “पूल बी में गत चैम्पियन जापान के साथ रहना हमारे लिए एक बेहतरीन चुनौती होगी और यह हमें अपनी क्षमताओं को आंकने का भी अवसर देगा। हम इस बार चतुर और अनुशासित हॉकी खेलने का प्रयास करेंगे।

हमारा लक्ष्य विश्व कप में सीधे स्थान बनाना है।” हर पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर चार में पहुंचेंगी, जहां सभी एक-दूसरे से एक बार खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए भिड़ेंगी।

एशिया कप 2025 पूल बी मैचों के लिए भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है
5 सितंबर 2025: भारत बनाम थाईलैंड
6 सितंबर 2025: जापान बनाम भारत
8 सितंबर 2025: भारत बनाम सिंगापुर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.