Tuesday, June 16, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल Subroto Cup Under-15 Football : टॉस के जरिए बेंगलुरु की आर्मी ब्वॉयज स्पोट्र्स कंपनी क्वार्टर फाइनल में

Subroto Cup Under-15 Football : टॉस के जरिए बेंगलुरु की आर्मी ब्वॉयज स्पोट्र्स कंपनी क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु, 21 अगस्त। बेंगलुरु की आर्मी ब्वॉयज स्पोट्र्स कंपनी टीम ने बुधवार को नाटकीय हालात में 63वें सुब्रतो कप सब जूनियर लड़कों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ग्रुप ए में केरल के एनएनएमएचएसएस चेलेमब्रा और आर्मी ब्वॉयज के अंक और गोल अंतर बराबर रहने के बाद सिक्का उछालकर अगले दौर में जाने वाली टीम का फैसला किया गया।
दोनों टीमों के समान सात अंक और प्लस छह का समान गोल अंतर रहा।
आर्मी ब्वॉयज ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में गोवा की एनसीसी बटालियन को 3-1 से हराया।
एनएनएमएचएसएस चेलेमब्रा को अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए देहरादून के महाराणा प्रताप खेल कॉलेज को तीन गोल के अंतर से हराना था और टीम अंतिम मिनटों तक 3-0 से आगे थी लेकिन देहरादून की टीम ने इंजरी टाइम में फ्री किक पर गोल दागकर केरल की टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
ग्रुप जी से चंडीगढ के सेंट स्टीफन स्कूल ने शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में गोवा के पर्पेचुअल सुकोर कॉन्वेंट हाई स्कूल से गोल रहित ड्रॉ खेला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.