Friday, May 22, 2026
Home बिहारफुटबॉल Subroto Cup Under-15 Boys Football का क्वार्टरफाइनल लाइन अप तय

Subroto Cup Under-15 Boys Football का क्वार्टरफाइनल लाइन अप तय

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 जुलाई। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में चल रहे सुब्रतो कप अंडर-15 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट का क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय हो गया है। पहला क्वार्टरफाइनल भागलपुर बनाम बेगूसराय, दूसरा क्वार्टरफाइनल कटिहार बनाम पूर्णिया, तीसरा क्वार्टरफाइनल सारण बनाम जमुई और चौथा क्वार्टरफाइनल सीवान बनाम दरभंगा होगा।

24 जुलाई को खेले गए मुकाबले पूर्णिया ने बांका को 2-0 से हराया। पूर्णिया की ओर से सोनेट मुर्मु ने खेल के 30वें और 46वें मिनट में गोल दागा। इस मैच के मुख्य रेफरी सिदेश कुमार सिद्धार्थ थे जबकि सहायक रेफरी मोहम्मद करार और सुरेश कुमार राम थे। चौथे रेफरी प्रिंस कुमार थे।
एक अन्य मैच में सारण ने बांका को 5-0 से हराया। सारण की ओर से मुन्ना (33वें मिनट, 43वें मिनट) और साहिल (38वें और 45वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे। अंकुश ने 42वें मिनट में गोल किया। इस मैच के मुख्य रेफरी कैलाश पंडित थे। सहायक रेफरी अलिमुद्दीन, इरशाद मल्लिक थे जबकि सहायक रेफरी राकेश कुमार थे।

एक अन्य मैच ममें मुंगेर के नहीं आने से सीवान को वाकओवर मिला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights