Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Randhir Verma Under-19 Cricket में रोहतास ने रोका औरंगाबाद का विजय क्रम

Randhir Verma Under-19 Cricket में रोहतास ने रोका औरंगाबाद का विजय क्रम

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 18 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के बैनर तले कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में आयोजित शाहाबाद जोन रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें मुकाबले में रोहतास ने औरंगाबाद को दो विकेट से पराजित किया।

 

 

स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में औरंगाबाद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 238 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। औरंगाबाद की ओर से आयुष राज ने शानदार तेज अर्धशतक 47 गेंद में 68 रन और नीतीश सुचित कुमार ने धैर्यवान अर्धशतक 67 गेंद में  56 रन बनाये। इसके अलावा अर्जुन कुमार ने 44 गेंद में 29 रन,सचिन सिंह ने 36 गेंद में 24 रन, अंकुश अग्रवाल ने 16 और नवीन कुमार ने 11 रन का योगदान दिया।

 

 

रोहतास की ओर से विशाल कुमार ने 62 देकर 3 विकेट, प्रथम, सिद्धार्थ भारद्वाज व अंकित राज ने 2-2 विकेट और अमित राज  ने 1 विकेट प्राप्त किया।

 

 

 

रोहतास की टीम 239 रन का पीछा करते हुए 49.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 242 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आर्यन रघुवंशी ने बेहतरीन अर्धशतक जमाते  हुए 62 गेंदों में 74 रन की पारी खेलते हुए जीत की नींव रखी। सलामी बल्लेबाज संत कुमार ने भी 50 गेंदो में 54 रन की ठोस पारी खेली और संकट के समय विशाल ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए 65 गेंदो में नाबाद 46 रन बनाए।

 

 

इसके अलावा अंकित राज ने 14 व राजीव शर्मा ने 12 रन का योगदान अपनी टीम के जीत में दिया। औरंगाबाद की ओर से प्रभात सिंह ने 53 पर 2 विकेट और विशाल कुमार ने 31 रन पर 2 और अंकुश व नीतीश सुचित कुमार ने 1-1विकेट  हासिल किये।

 

 

 

प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्राफी रोहतास के विशाल कुमार को ऑलराउंड प्रदर्शन (3 विकेट व नाबाद 46 रन) के लिए रोहतास के पूर्व खिलाड़ी अमित कुमार ने प्रदान किया।

 

 

 

औरंगाबाद के सभी चार मैच समाप्त होने के पश्चात टीम के सभी खिलाड़ियों को कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

 

 

मैच में अंपायरिंग  पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग  सौरव कुमार और अंशु आर्या ने किया। शुक्रवार को रोहतास का मुकाबला मेजबान कैमूर से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.