Wednesday, May 20, 2026
Home बिहारअन्य सीनियर राष्ट्रीय fencing competition में भाग लेने बिहार टीम हुई रवाना

सीनियर राष्ट्रीय fencing competition में भाग लेने बिहार टीम हुई रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 जनवरी। भारतीय तलवारबाजी संघ के द्वारा गुवाहाटी, असम में अठाइस से इकतीस जनवरी तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार टीम के इक्कीस खिलाड़ियों ने प्रस्थान किया|
इस प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में पूरे बिहार से इक्कीस खिलाड़ी चयनित हुए हैं। जिसमे पुरुष वर्ग में बारह खिलाड़ी और महिला वर्ग में नौ खिलाड़ी शामिल हैं।
जानकारी देते हुए बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव कुशल प्रसाद ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग में पटना से हर्ष राज, तुषार कुमार, सिद्धार्थ कुमार, गोपाल कुमार, राजेश कुमार, अभयजीत पाल; पूर्वी चम्पारण से शिवम कुमार, सन्नी कुमार, रवि कुमार यादव; सारण से आकाश कुमार, मुंगेर से सत्यम कुमार और जहानाबाद से वेद प्रकाश रंजन शामिल है।
वहीं महिला वर्ग में पटना से कृतिका कुमारी, पिंकी जायसवाल, श्रुति कुमारी, श्रेया आनंद, आशु कुमारी; बांका से कुमारी हनी और दिशा भारती, नालन्दा से डॉ. मीरा सिन्हा और मुंगेर से दीपशिखा चौधरी शामिल है।
प्रशिक्षक के रूप में वैशाली के देवराज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस मौके पर बिहार तलवारबाजी संघ के संरक्षक रामाशंकर प्रसाद, अध्यक्ष सुष्मिता रतन, उपाध्यक्ष मधु शर्मा, मनीष कुमार, सचिव कुशल प्रसाद, संयुक्त सचिव राजन कुमार एवं अप्पू कुमार, तलवारबाजी प्रशिक्षक राकेश कुमार, संजन कुमार शरण आदि ने राष्ट्रीय सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights