Saturday, May 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar District Cricket League में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब विजयी

Sheohar District Cricket League में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर, 15 जनवरी। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 34 रनों से हराया।

सत्रहवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के 5 बल्लेबाज मात्र 38 रनों पर हीं पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन बबलू की 40 रन और हर्ष प्रकाश की 92 रनों की शानदार पारियों की वजह से गुरु द्रोण ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुक़सान पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया। नेशनल क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाज इमरान ने 3 विकेट लिया।

227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब की भी शुरुआत खराब रही और एक समय 13वें ओवर में 81 रन पर 6 विकेट गंवाकर टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन 7 वें विकेट के लिए धनंजय (36 रन) और दानिश (59 रन) के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई और बेहद हीं रोचक मुकाबले में गुरु द्रोण की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 192 रनों पर रोक दिया और इस मैच को 34 रनों से जीत लिया। गुरु द्रोण की तरफ से गेंदबाज विद्यासागर ने 3 विकेट लिया ।

बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण 92 रनों की पारी एवं गेंदबाजी में 1 विकेट लेने वाले गुरु द्रोण के ऑलराउंडर खिलाड़ी हर्ष प्रकाश को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में उत्पल, रोहित एवं शुभम मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights