Saturday, May 23, 2026
Home बिहारफुटबॉल East Champaran Football League : राम दयाल साह फुटबॉल club ने जीता अंडर-12 वर्ग का खिताब

East Champaran Football League : राम दयाल साह फुटबॉल club ने जीता अंडर-12 वर्ग का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 13 जनवरी। पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सरदार अमृत सिंह (विक्की) Memorial football ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला लीग के under-12 का खिताब राम दयाल प्रसा फुटबॉल क्लब ने जीता। फाइनल में राम दयाल साह फुटबॉल क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब, मोतिहारी को 3-0 से पराजित किया।

खेल के 4 मिनट पर जर्सी नंबर 8 राजकुमार ने गोल कर 1-0 की बढ़त ली। फिर खेल के 23वें मिनट पर जर्सी नंबर 17 यूसुफ ने गोल कर 2-0 की बढ़त ली।
फिर मध्यांतर के बाद खेल के 71वें मिनट पर जर्सी नंबर 8 राजकुमार ने अपना दूसरा एवं टीम के लिए तीसरा गोल कर स्कोर 3-0 किया,जो अंत तक कायम रहा।

खेल के 23वें मिनट पर RDPS के जर्सी नंबर 5 nazmudin और खेल के 27वें मिनट एवं 53वें मिनट पर क्रमशः स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 11 एवं 13 अंकित कुमार एवं हुसैन अली को गलत खेलने के लिए रेफरी अजय उरांव ने पीला कार्ड दिखाया। बेस्ट 22 RDPS के गोलकीपर फिरदौस को संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव ने दिया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने मध्यांतर में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर u-12 के खिलाड़ियों को अच्छे खेल खेलने के लिए हौसला बढ़ाया।
आज के रेफरी अजय उरांव,चंद्रिका काजी, विशाल कुमार एवं अनमोल कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights