Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhojpur Cricket League में जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब जीता, परमजीत चमके

Bhojpur Cricket League में जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब जीता, परमजीत चमके

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 11 जनवरी। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को एक्सट्रीम इलेवन और जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर मैच खेला गया। मैच का उद्घाटन श्री अवध कृष्ण शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

टॉस जीता एक्सट्रीम इलेवन के कप्तान ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एक्सट्रीम इलेवन की पूरी टीम 35 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाए। गौतम ने 35, रुद्रा ने 32, राहुल ने 25, विपुल ने 28 और आशुतोष ने 23 रनों का योगदान किया। जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिजीत ने तीन विकेट, अभिषेक और विवेक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

जवाब में 202 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी जूनियर ब्वॉयज की टीम परमजीत के बेहतरीन 82 रनों की बदौलत पांच विकेट से मैच जीत लिया। जूनियर ब्वॉयज के ओपनर विवेक ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों का योगदान दिया। आज के मैन ऑफ द मैच रहे जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब के परमजीत सिंह जिन्हें कौशिक दुलार की ओर से धनंजय कुमार ने पुरस्कृत किया। आज के मैच के अंपायर गांधी और रितिक जबकि स्कोरर की भूमिका में विक्की मौजूद रहे। शुक्रवार का मैच स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ग्रीन और अवेंजर क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights