Thursday, May 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sitamarhi District Cricket League में डीसीसी की 217 रन की धमाकेदार जीत

Sitamarhi District Cricket League में डीसीसी की 217 रन की धमाकेदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 11 जनवरी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित 24वीं सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को हेलेंस क्रिकेट क्लब व डुमरा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें डीसीसी ने शानदार 217 रनों से जीत दर्ज कर तालिका में सबसे ऊपर चली गई।

इस मैच का उद्घाटन डीसीसी के अध्यक्ष अमिताभ सिंह नंदन व सीतामढ़ी जिला संघ के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डुमरा क्रिकेट क्लब के कप्तान प्रफुल्ल झा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन झा के नाबाद 100 व कुणाल के तेजतर्रार 54 रनों की बदौलत 35 ओवर के इस खेल में 5 विकेट खोकर 284 रनों का लक्ष्य दिया। हेलेंस की तरफ से अंशु ने सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेलेंस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम अमन के 21 रनो के योगदान के बावजूद महज 25वें ओवर में 66 रनों पर ही सिमट गई। वहीं डीसीसी की तरफ से सर्वाधिक सूरज ने 4 व प्रफुल्ल ने 2 विकेट लिए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच डीसीसी के अमन झा को दिया गया। मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा, स्कोर वैभव , मैच के अंपायर अक्षय व मुकेश उपस्थित थे। शुक्रवार को पुपरी व स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights