शिवहर, 9 जनवरी। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2023-24 के ग्यारहवें मुकाबले में भारती क्रिकेट क्लब ने रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब को 263 रनों से हराया। भारती क्रिकेट क्लब के आलोक ने खेली शतकीय (139 रन) पारी।
आज टॉस जीतकर भारत क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आलोक के 139 रन(73 गेंद) की शानदार पारी की मदद से भारती क्रिकेट क्लब ने 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 306 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 14वें ओवर में हीं 43 रनों पर ऑल आउट हो गई।
शतकीय पारी (139 रन, 73 गेंद) भारती क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आलोक को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बुधवार को सिनियर डिविजन का अगला मैच नेशनल क्रिकेट क्लब एवं राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

