Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Mumbai ranji team का पटना में शानदार स्वागत, संजीव कुमार मिश्र ने कप्तान आंजिक्य रहाणे को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

Mumbai ranji team का पटना में शानदार स्वागत, संजीव कुमार मिश्र ने कप्तान आंजिक्य रहाणे को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 जनवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने मुंबई रणजी टीम के कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आंजिक्य रहाणे को श्रीमद्भगवद्गीता और पुष्प गुच्छ सप्रेम भेंट कर पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शानदार स्वागत किया। इसके साथ ही मुंबई से पटना पहुंचने पर मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ियों की आगवानी की और उन्हें सभी का बारी-बारी से अभिनंदन किया। श्री मिश्र के साथ बीसीए की ओर स्वागत करने वालों में मुंबई टीम के लोकल मैनेजर रुपक कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

बीसीए के मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि मेजबान बिहार के साथ मुंबई का मैच 5 से 8 जनवरी तक पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जायेगा। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर पर बिहार की टीम इलीट ग्रुप में मुंबई जैसी टीम के साथ खेलने उतरेगी। मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए आकर्षक प्लेयर स्टैंड बनाया गया है और दर्शकों की बैठने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है।

मुंबई की टीम आजिंक्य रहाणे की कप्तानी में बिहार पहुंची है। रहाणे लगातार दूसरे साल मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे। वर्ष 2023 में रहाणे की कप्तानी में मुंबई की टीम एलीट ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रही थी और नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मुंबई की टीम 5 जनवरी को बिहार के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

मुंबई रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम है। मुंबई की टीम 88 सीजन में कुल 41 बार ट्रॉफी जीती है। जबकि, 6 बार रनर अप रही है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मुंबई का जीत प्रतिशत 87.2 है, जो किसी भी अन्य टीम के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। 1934-35 से शुरु हुए इस टूर्नामेंट में मुंबई के नाम लगातार 15 जीत का रिकॉर्ड है, यह टीम 1958-59 से लेकर 1972-73 तक अजय रही थी। मुंबई के बाद दूसरी सबसे सफल टीम कर्नाटक है, जिसने 8 बार खिताब जीता है। हालांकि, मुंबई ने 2015-16 सीजन के बाद से एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। तब से मुंबई ने 2 बार फाइनल खेला है, जिसमे उसे हार का सामना करना पड़ा।

रणजी ट्रॉफी 2024 के पहले दो मैचों के लिए मुंबई की टीम:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, सुवेद पारकर, शम्स मुलानी, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), प्रसाद पवार (विकेटकीपर), जय बिस्टा, भूपेन लालवानी, तनुष कोटियन , तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights