Thursday, May 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट Casa Piccola School Cricket League का चौथा मेगा सेलेक्शन ट्रायल 4 जनवरी को

Casa Piccola School Cricket League का चौथा मेगा सेलेक्शन ट्रायल 4 जनवरी को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 जनवरी। टर्निंग प्वायंट द्वारा आगामी फरवरी महीने में आयोजित की जाने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 क्रिकेट के चौथे सीजन में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए चौथा मेगा सेलेक्शन ट्रायल गुरुवार (4 जनवरी, 2024) को हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी, विकास विहार कॉलोनी, फुलवारीशरीफ रेलवे कॉलोनी में आयोजित किया जायेगा।

ट्रायल प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि अबतक तीन सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किये जा चुके हैं। यह चौथा और मेगा ट्रायल है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला के स्कूलों का छात्र खिलाड़ी होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर पधारेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा। विशेष जानकारी के लिए सुमित शर्मा (मोबाइल नंबर-9386760620), नवीन कुमार (मोबाइल नंबर-7782868048) और राजा कुमार (मोबाइल नंबर-7858969611) से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights