Friday, May 22, 2026
Home बिहार RK Rai Under-21 Hockey Tournament का शानदार समापन

RK Rai Under-21 Hockey Tournament का शानदार समापन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 दिसंबर। आर के राय फाउंडेशन के द्वारा 28 से 30 दिसंबर पटना के डूंगडुंग हॉकी स्ट्रो टर्फ ग्राउंड में आयोजित आर के राय हॉकी टूर्नामेंट अंडर-21 महिला एवं पुरुष फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का खिताब एकलव्य हॉकी सेंटर पटना (महिला वर्ग) व रवि रोशन हॉकी अकादमी (पुरुष वर्ग) ने जीता।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रविन्द्र शंकरण डी०जी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का स्वागत अंकुर राज द्वारा अंग वस्त्र, स्मारिका दे कर किया गया। महिला वर्ग के फाइनल में एकलव्य हॉकी सेंटर, पटना ने आर के राय हॉकी अकादमी को जबकि पुरुष वर्ग में रवि रोशन हॉकी ने आरके राय हॉकी अकादमी को पराजित किया।

मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र शंकरन ने विजेता व उपविजेता टीमों के अलावा प्रतियोगिता में आए वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिसमें सुनील कुमार बिक्रम,भीम कुमार, गौतम सिन्हा,राहुल शाह,सुनील कुमार,अनुभा सिंह,रंजना कुमारी,मिनी सिंह,सुभाष झा,संजय तिवारी,मनोज सिंह, विकी सिंह राणा,रवि सिंह,अनुज राज,विकाश कुमार सिंह,जॉनी सिंह,श्रेय सिंह,प्रीति कुमारी,रामबली कुमार,निशी कुमारी,आनंद प्रकाश रंजन,सूरज कुमार,सोनी आनंद,विकास कुमार शामिल हैं। सबों का धन्यवाद आयोजन सचिव सह अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर अजितेश राय ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights