पटना, 6 दिसंबर। आचार्य श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा भारतीय पारम्परिक खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु खेली जा रही लीग कम नॉक आउट खो-खो लीग फॉर मेंस में दूसरे दिन खेले गए मैच में स्टार इंडिया, डेरिंग डिफेंडर्स, फीयरलैस फाइटर्स ने जीत हासिल की। मैच में स्टार इंडिया के अश्विनी रंजन का जलवा रहा।
स्टार इंडिया ने एलाइट ईगल्स को 58 अंक के अंतर से हराया। स्टार इंडिया की ओर अश्विनी रंजन, विनाक कुमार एवं अभय कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और अश्विनी रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
फीयरलेस फाइटर ने एचआर को 55-47 से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच राजेन्द्र कुमार रहे और विशाल कुमार एवं अश्विनी कुमार का खेल भी सराहननीय रहा।
पांचवें मैच में डेरिंग डिफेंडर्स ने ब्रेव वुल्स को 72-7 के भारी अंतर से पराजित किया। विजेता टीम के नीतीश कुमार ने 17 अंक बटोरे और प्लेयर ऑफ द मैच बने। विष्णु कुमार एवं छोटू कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
छठा मैच चैलेंजिंग चेसर और फीयरलेस फाइटर्स के बीच खेला गया, जिसमें फीयरलेस फाइटर्स 48-17 से जीता। मैन ऑफ द मैच अश्विनी कुमार रहे। फीयरलेस फाइटर्स की ओर से यादव पवन सिंह और राजा इन्द्र कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
सातवें मैच स्टार इंडिया ने जुब्लांइट जगुआर्स को 98-32 से पराजित किया। अश्विनी रंजन ने अकेटले 37 अंक बटोर कर प्लेयर ऑफ द मैच बने। रोहित कुमार एवं विनात तथा हिमांशु ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
आठवें मैच में एचआर ने एजिले अवेंजर्स को 52-49 से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच सूरज कुमार बने। निखिल कुमार एवं मनीष प्रसाद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
नौवें मैच में डेरिंग डिफेंडर्स ने एलाइट ईगल्स को 52-22 से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच विष्णु कुमार रहे। आकाश कुमार एवं रौशन कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
आज खेले गए मैचों में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू, स्कूल के प्राचार्य ओपी सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी हौसला अफजाई की।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/12/super-over-adv-1024x574.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/11/edurise-india-1.jpg)