मधुबनी, 1 दिसंबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के तत्वावधान में मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में डायमंड क्रिकेट क्लब रेड पंडौल की टीम ने श्री राम क्रिकेट एकेडमी मधुबनी की टीम को 7 विकेट से हराया।
उच्च विद्यालय बेलाही के मैदान पर चल रही लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में श्री राम क्रिकेट एकेडमी मधुबनी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 30.4 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गईं। मुकेश ने 8 रन, आदित्य ने 18 रन, नौशाद ने 16 रन, अभिनव शाण्डिल्य ने 53 रन, संजीत ने 13 रन, मुकेश कुमार ने 20 रन, राहुल ने 10 रन, विश्वनाथ ने 6 रन बनाया।
डायमंड क्रिकेट क्लब रेड टीम के गेंदबाज शशि शेखर ने 5 विकेट, मोनू सिंह और जय वर्धन ने 2-2 विकेट और आयुष कुमार ने 1 विकेट लिया।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए डायमण्ड क्रिकेट क्लब रेड पंडौल की टीम 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 161 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।अंकित राज 25 रन, रवि कुमार शानदार शतक 109 रन बनाया। श्री राम क्रिकेट एकेडमी मधुबनी टीम के गेंदबाज सुभाष 2 विकेट और आदित्य कुमार झा ने 1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रवि कुमार को अध्यक्ष चंदेश्वर मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया। मैच के अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह व दिवाकर झा, स्कोरर गौरव कुमार थे। संचालन समिति के संयोजक कालीचरण ने बताया कि कल शनिवार को फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव वनाम टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी टीम के बीच मैच होगा। मौके पर चंदेश्वर मिश्रा, मिहिर झा, अनिल कुमार सोनू सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

