- -प्रतियोगिता में दिल्ली, बंगाल सहित बिहार के 8 टीम भाग लेगी
- -गर्ल्स क्रिकेट मैच का भी होगा आयोजन
परसरमा (सुपौल), 20 नवंबर। बिहार का प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट शुभकामना कप इंटर स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता परसरमा सुपौल के मैदान में आगामी 10 दिसम्बर से होगा।
प्रतियोगिता को लेकर परसरमा, कुहली खेल मैदान में यूथ स्पोर्टिंग क्लब के संयोजक परसरमा परसौनी पंचायत के मुखिया रिंकू सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया।
वैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष इंटर स्टेट शुभकामना कप क्रिकेट प्रतियोगिता करवाया जायेगा जिसमें दिल्ली, बंगाल सहित बिहार के कुल 8 टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता में बिहार के तमाम रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे, मुश्ताक अली ट्रॉफी सहित स्टेट लेबल के खिलाड़ी खेलेंगें।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 दिसम्बर को एवं फाइनल 17 दिसम्बर 2023 को होगा। 16 दिसम्बर को बिहार बनाम झारखण्ड गर्ल्स क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।
प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए कमिटी का गठन किया गया है जिसमें संयोजक सुपौल जिला क्रिकेट संघ के सचिव व मुखिया रिंकू सिंह शेखावत, अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, सचिव अनुज कुमार सिंह कन्हैया को बनाया गया है।


