किशनगंज। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किशनगंज जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग रॉक स्टार क्रिकेट क्लब ने लोहा गारा क्रिकेट क्लब को दो विकेट से पराजित किया।



लोहा गारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 123 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। फराज अंजुम ने 57 रन, शहजाद ने 12 रन, आसिफ ने 10 रन बनाये। रवि ने दो, छोटू ने दो विकेट हासिल किये।

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक स्टार क्रिकेट क्लब टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुड्डू ने 34 रन, छोटू ने 28 रन, नेहाल ने 20 रनों का योगदान दिया। तौफ़ीर ने 4 विकेट और अजर ने दो विकेट हासिल किये। 28 रन और 2 विकेट लेने के लिए रॉक स्टार के छोटू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के अंपायर थे गणेश साह एवं रोहित झा जबकि स्कोरर आरजू थे।