रांची। रांची जिला इंटर स्कूल टेबुल टेनिस चैंपियनशिप- 2023 का आयोजन गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा 3 से 5 मई 2023 तक स्कूल सभागार में किया जाएगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2023 है। इस प्रतियोगिता में अंडर-13/17/19 बालक एवं बालिका एकल और अंडर-19 बालक व बालिका टीम चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा।
चैंपियनशिप के लिए अधिकारी- आयोजन सचिव- परमजीत सिंह, तकनीकी निदेशक- सुदीप्त मुखर्जी और मुख्य रेफरी- अरुण डे होंगे। यह जानकारी समर जीत सिंह (अध्यक्ष, रांची जिला टेबल टेनिस संघ) ने दी।
