पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ ने आनेवाले हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला टीम के चयन के लिए सेलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। आशीष घोषाल को सीनियर सेलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष घोषित किया गया है। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सदस्य के रूप में महफूज कमर और धनंजय सिंह होंगे। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया की तिथि की घोषणा जल्द की जायेगी।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।