कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का बारहवां मुकाबला कैमूर क्रिकेट क्लब,भभुआ और कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब, के बीच हुआ जिसमें कैमूर सी सी ने कैमूर यूथ सी सी को आसानी से 74 रनों से हरा दिया।
रविवार की सुबह कैमूर सी सी के कप्तान सौरव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी ही आउट होकर पवेलियन लौट गये लेकिन उसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों नंदकिशोर (45 गेंद, 43 रन, 6 चौके), मयंक राज (65 गेंद, 46 रन, 3 चौका), विनय (28 गेंद, 41 रन, 4 चौका, 1 छक्का) और शशि सिंह (32 गेंद, 49 रन, 5 चौके, 1 छक्के) ने बेहतरीन बैटिंग कर टीम का स्कोर 30 ओवरो में 5 विकेट खोकर 213 रन तक पहुंचाया।
कैमूर यूथ के गेंदबाज अभिमन्यु,जाहिद,सूर्यांश और प्रदीप ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जीत के लिए 214 रनो का लक्ष्य लेकर उतरी कैमूर यूथ सी सी की टीम कैमूर सी सी की कसी हुईं गेंदबाजी के सामने पूरे 30 ओवरो में 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। रितिक ने 24 गेंद में 32 रन (4 चौका, 1 छक्का), मो. जाहिद ने 33 गेंद में 26 रन (4 चौका), दिव्यांशु सिंह ने 30 गेंद 14 रन (1 चौका),अंशु ने 11 और रितेश ने नाबाद 11 व सूर्यांश 10 रन बनाए।
कैमूर सी सी की ओर से शशि सिंह व मयंक राज ने 2-2 और सौरव, मंजीत व फैजल ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शशि सिंह को ऑलराऊंड प्रदर्शन (49 रन और 2 विकेट) के लिए बिहार स्टेट खिलाड़ी दिलीप पटेल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग अनुभव सिंह व आर्यन पटेल और स्कोरिंग सोनल दूबे और मुकेश गोस्वामी ने किया। कल का मैच कैमूर क्रिकेट एकेडमी,भभुआ और प्रिंस क्रिकेट क्लब,चैनपुर के बीच होगा।





- राज्य सबजूनियर हॉकी : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण दोनों वर्गों में चैंपियन
- ताइवान ओपन एथलेटिक्स : दूसरे दिन भी रहा भारत का जलवा
- भारतीय Junior Women’s Hockey टीम का यूरोपीय दौरे की शानदार शुरुआत
- BCA WOMENS U19 T20 TROPHY में प्रतिभा साहनी का हरफनमौला प्रदर्शन
- My Career View Cup में एके और दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी विजयी
- Patna District Taekwondo Championship में इंडियन क्लब बना चैंपियन
- Munich World Cup Shooting : कुसाले और इलावेनिल की भारतीय टीम में वापसी
- World Cup Football क्वालिफाइंग : हैरी केन ने एंडोरा के खिलाफ इंग्लैंड को हार से बचाया