Tuesday, May 13, 2025
Home झारखंडअन्य Khelo India वीमेंस साइक्लिंग लीग में झारखंड चैंपियन

Khelo India वीमेंस साइक्लिंग लीग में झारखंड चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 21 सितंबर। भारतीय खेल प्राधिकरण तथा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में सिधु कान्हु वेलोड्रम स्टेडियम खेलगाँव राँची में आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया वीमेंस ट्रेक साइक्लिंग लीग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजमोहन राम एवं धीरसेन ए० सोरेंग राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी मोजूद थे। उक्त प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार तथा झारखंड के विभिन्न जिलों के महिला खिलाडियों भाग लिया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विजेता खिलाड़ियों को पदक, चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से साई द्वारा प्रतिनियुक्त सुरेन्द्र प्रसाद, मनिकांत, साक्षी बंडराल, पटियाला से आये मनीष सेवया उपस्थित थे। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडियों को दस हजार, रजत पदक विजेता को छह हजार एवं कांस्य पदक वालों को चार हजार रुपए पुरस्कार राशि दी गई।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा नियुक्त तकनीकी पदाधिकारी के रूप में धर्मेन्द्र लाम्बा, झाखं ड साइक्लिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, चन्द्रबहादुर सिंह, जितेन्द्र महतो, नरेश कुमार महतो, शिवशंकर यादव, दिलिप कुमार गुप्ता, राजकुमार महतो, उपासना विश्वकर्मा, प्रियंका विश्वकर्मा, जेएसएसपीएस मुख्य कोच राम कुमार भट्ट, प्रथम शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी ने भाग लिया। उक्त जानकारी झाखण्ड साकिलिंग संघ के महासचिव शैलेन्द्र पाठक ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights