Sunday, April 20, 2025
Home झारखंड जमशेदपुर, बोकारो और गोड्डा Jharkhand Inter District Football के सेमीफाइनल में

जमशेदपुर, बोकारो और गोड्डा Jharkhand Inter District Football के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

गढ़वा, 15 सितंबर। बोकारो, जमशेदपुर और गोड्डा की टीमों ने झारखंड अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को अलग-अलग मैदानों पर खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बोकारो ने रांची को 3-2, जमशेदपुर ने चाईबासा को 2-1 और गोड्डा ने सरायकेला खरसांवा को 1-0 से हराया। इस बीच गिरिडीह की टीम भी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है जहां इसका मुकाबला रामगढ़ से होगा।

गुरुवार को चक्रधरपुर बनाम चाईबासा के बीच जो मैच खेला गया था उसमें तकनीकी रूप से चाईबासा को मैच के बाद विजयी घोषित किया गया और चाईबासा ने क्वार्टरफाइनल खेलने का हक पाया।

बोकारो बनाम रांची

स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय पर खेले गए मैच में बोकारो और रांची की टीमें आमने-सामने थीं। रोमांचक मैच में बोकारो की टीम एवं रांची की टीम फस्ट हाफ में 2-2 गोल से बराबर पर थीं। सेकंड हाफ में बोकारो की टीम ने एक गोल कर मैच अपने पक्ष में कर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों का परिचय पत्र प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में फुटबॉल का मैच आयोजित किया जा रहा है।यह जिले के लिए गौरव की बात है। मैन ऑफ द मैच बोकारो के कृष्णा हेंब्रम रहे। रामा शाहू स्टेडियम में मैच को देखने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष सह सदर एसडीओ राज महेश्वरम, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक , वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी ,मैच कमिश्नर मोहम्मद फरीद उपस्थित थे। यहां के मैच में ऑफिशल मो शमशाद ,राजेश पांडेय, रमाशंकर सिंह, सुशील तिवारी ,अजयकांत अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम,राजन केशरी आदि लोग उपस्थित थे।

जमशेदपुर बनाम चाईबासा

बरगढ़ में आयोजित जमशेदपुर ने चाईबासा को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच जमशेदपुर की टीम के रंजीत मरांडी को दिया गया। इस रोमांचक मुकाबले में मध्यांतर के दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही. मध्यांतर के बाद के खेल में लगभग आखिरी समय के पांच मिनट पूर्व जमशेदपुर के नौ नंबर के खिलाड़ी ने सेंटर लाईन के करीब से सीधे गोल दाग कर अपनी टीम को 2-1 जीत दिलाई। मैच में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार जमशेदपुर के खिलाड़ी रंजीत मार्डी को ट्रॉफी व 1000 रुपए नकद राशि मुख्य अतिथियों द्वारा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में बड़गड़ बीडीओ विपिन कुमार भारती, जेएमएम के केंद्रीय सदस्य जय प्रकाश मिंज, सिप्रियन केरकेट्टा, शिक्षा विभाग के ओम प्रकाश, भंडरिया टीम के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बावन सिंह, सुशील सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस मैदान पर खेल शुरू होने के पूर्व विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर खिलाड़ियों व आगत अथितियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ही सरूअत हिल स्पोर्ट्स एसोसिएशन समूह के संदीप गुप्ता, रविरंजन तिर्की, सूपिन केरकेट्टा, अजय मिंज, जितेन्द्र चंद्रवंशी, शबनम मिंज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्रोपदी मिंज सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे ब्रह्मदेव सिंह, मुखिया जंगलपति लकड़ा, दिनेश लकड़ा, देवानंद कुमार, अर्जुन मिंज, अमानत अंसारी, नेपाल प्रसाद आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गोड्डा बनाम सरायकेला खरसांवा

बरगढ़ में आयोजित मैच में गोड्डा ने सरायकेला खरसांवा को 1-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार गोड्डा के इमरान अंसारी को दिया गया। इसके पूर्व इस मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रंका एसडीओ रामनारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने किया। वहीं शमीम आलम और इंद्रदेव सिंह ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभायी। इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव, बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा, समाजसेवी अशोक गुप्ता, एसआई रोबिनसन मुंदरी, मुखिया विनोद प्रसाद, मुखिया ललिता लकड़ा, पति शिवलखन लकड़ा, बीडीसी नसीम अंसारी, इम्तियाज अहमद, युवा नेता लालमोहन रमकंडा पंचायत अध्यक्ष अली राजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एक अन्य चिनिया में आयोजित मैच में गिरिडीह एवं धनबाद के बीच खेल गया जिसमें गिरिडीह की टीम ने पेनाल्टी शूट में 6-5 से विजय हासिल कीया। यहां मैन ऑफ द मैच अनीश मरांडी को दिया गया। इस जीत के साथ गिरिडीह ने क्वार्टरलाइनल में प्रवेश किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights