Tuesday, June 23, 2026
Home Slider WTC पीरियड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा भारत

WTC पीरियड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा भारत

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारतीय टीम 2021-2023 के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) पीरियड में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की मेजबानी करेगा।

हालांकि, टीम इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विदेशी जमीन पर मैच खेलेगी। इसके अलावा वह बांग्लादेश का दौरा भी करेगी।

डब्ल्यूटीसी के पिछले संस्करण की तरह ही इस बार भी भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीरीज नहीं होगी।

पिछली बार डब्ल्यूटीसी पीरियड में भारत ने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और विंडीज का दौरा किया था। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने ऑस्ट्रेलिया और विंडीज के खिलाफ सीरीज जीती थी।

भारत और न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचे थे जहां टीम इंडिया को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया इस दौरान भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ घर से बाहर खेलेगी जबकि वह इस साल इंग्लैंड, फिर दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी।

इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया, विंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ विदेशी जमीन पर खेलेगा जबकि वह भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा।

इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने डब्ल्यूटीसी के दूसरे संस्करण के लिए अंक प्रणाली में बदलाव की पुष्टि की थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email