Monday, February 2, 2026
Home झारखंडक्रिकेट देवघर प्रीमियर लीग में ब्लू रॉकर्स और गोल्डन कैलाशा विजयी

देवघर प्रीमियर लीग में ब्लू रॉकर्स और गोल्डन कैलाशा विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Deoghar Premier League

देवघर। देवघर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित देवघर प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेले गए मैचों में ब्लू रॉकर्स और गोल्डन कैलाश ने जीत हासिल की।

DPL-10 का 12वां मैच ब्लू रॉकर्स बनाम ग्रीन चिल्ली के बीच खेला गया। ब्लू रॉकर्स ने ग्रीन चिल्ली को 4 विकेट से पराजित किया। ग्रीन चिल्ली के कप्तान महादेव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन चिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर मे 9 विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन चिल्ली की तरफ से दीपक प्रसाद ने 27 गेंद खेलकर 2 छक्के की मदद से 20 रन और कप्तान महादेव कुमार ने 18 गेंद खेलकर 2 छक्के की मदद से 16 रन बनाए। ब्लू रॉकर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमरेंद्र कुमार ने चार और अमन कुमार और विक्रम सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Dev-Kabaddi-Academy-Patna-1024x465.jpg

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू रॉकर्स की टीम 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 88 जीत हासिल कर लिया। ब्लू रॉकर्स के तरफ से प्रिंस वर्मा ने 22 गेंद खेलकर 5 चौकों की मदद से 27 रन और राहुल चौधरी ने 13 गेंद खेलकर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए।

ग्रीन चिल्ली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आनंद प्रकाश ने तीन, शमशाद, प्रभाकर और रिकीं शर्मा ने एक-एक विकेट लिए। आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अमरेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में मिंटू सिंह और अभिषेक कुमार थे और स्कोरर की भूमिका में निर्भय कुमार थे। आज के मैच में क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

13वां मैच ब्लैक रॉयल बनाम गोल्डन कैलासा के बीच खेला गया। जिसमें गोल्डन कैलाश ने ब्लैक रॉयल को को 6 विकेट से पराजित किया। ब्लैक रॉयल के कप्तान परवेज शेख ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर मे 7 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक रॉयल के तरफ से संदीप रावत ने 48 गेंद खेलकर 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 48 रन मनीष कुमार ने 34 गेंद खेलकर 1 छक्के एक चौके की मदद से 29 रन बनाए

गोल्डन कैलासा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीतीश कुमार ने तीन सागर ने दो और शिवम कुमार राय ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन कैलासा की टीम 18.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 124 रन बनाकर जीत हासिल किया।

गोल्डन कैलासा के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुमार सनी ने 38 गेंद खेलकर 5 चौकों की मदद से 38 रन नितिन कुमार ने 15 गेंद खेलकर 2 चौके की मदद से 15 रन बनाए। ब्लैक रॉयल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परवेज शेख ने तीन और अमर कुमार ने एक विकेट लिया।

आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीतीश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में एके गुप्ता और शशि कुमार थे और स्कोरर की भूमिका में निर्भय कुमार थे। आज के मैच में क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights