Friday, April 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया क्रिकेट लीग में अररिया क्रिकेट एकेडमी 9 विकेट विजयी

अररिया क्रिकेट लीग में अररिया क्रिकेट एकेडमी 9 विकेट विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
अररिया क्रिकेट लीग

अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप का 7वां सुपर लीग मैच एम एस सी सी लेजेंड और अररिया क्रिकेट एकेडमी के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Dev-Kabaddi-Academy-Patna-1024x465.jpg

निर्धारित 25-25 ओवरों के इस मैच में टॉस एम एस सी सी लेजेंड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।एम एस सी सी लेजेंड ने बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में सभी विकेट खो कर 120 रन का स्कोर खड़ा किया। एम एस सी सी लेजेंड के बल्लेबाज दीपेश ने 27 रन की पारी खेली प्रभात ने 19 रन और सत्यप्रकाश ने 16 रन का योगदान अपनी टीम को दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

ए सी ए के गेंदबाज निसार ने 4 ज़ैद और संतोष ने 3-3 विकेट चटकाए। दूसरी पारी खेलने उतरी ए सी ए के बल्लेबाजों ने 17 ओवर में 1 विकेट पर 121 रन बना कर मैच जीत लिया।ए सी ए के बल्लेबाज करण ने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 65 रन का योगदान अपनी टीम को दिया और अमरजीत ने 29 रन और ज़ैद ने नाबाद 21 रन बनाए। एम एस सी सी लेजेंड के गेंदबाज अभिषेक ने गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट लिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

मैच के अंपायर अशोक मिश्रा और पंकज कुमार थे स्कोरिंग गौरव ने किया। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जयसवाल,जिला संघ के चाँद आज़मी अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण रवि शंकर दास मृत्युंजय झा तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights