Monday, February 2, 2026
Home झारखंडक्रिकेट देवघर प्रीमियर लीग में ब्लैक रॉयल व ओरेंज स्ट्राइकर्स विजयी

देवघर प्रीमियर लीग में ब्लैक रॉयल व ओरेंज स्ट्राइकर्स विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
देवघर प्रीमियर लीग

देवघर। देवघर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के दौरान देवघर प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेले गए मैचों में ब्लैक रॉयल और ऑरेंज स्ट्राइकर्स ने जीत हासिल की।

आठवां मैच : ब्लैक रॉयल बनाम ब्लू रॉकर्स
ब्लैक रॉयल ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मैच में ब्लू रॉकर्स 5 रनों से हरा दिया। जिसमें ब्लैक रॉयल के कप्तान स्वागत झा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक रॉयल की टीम निर्धारित 20 ओवर 3 विकेट खोकर 145 रन बनाया। ब्लैक रॉयल की तरफ से परवेज शेख ने 49 गेंद खेलकर 3 छक्के तीन चौकों की मदद से 51 रन और रमीज राजा ने शानदार फॉर्मेंस करते हुए 18 रन बनाए।
ब्लू रॉकर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भानू प्रताप सिंह ने दो और अभय कुमार ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू रॉकर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन ही बना पाई।

ब्लू रॉकर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राहुल चौधरी ने 52 गेंद खेलकर 2 छक्के छह चौकों की मदद से 53 रन और कप्तान शिवम ने 33 गेंद खेलकर 3 छक्के दो चौकों की मदद से 38 रन बनाए। ब्लैक रॉयल की तरफ से प्रिंस और अमर ने 2 और मनीष कुमार ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले रमीज राजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक कुमार और मिंटू सिंह थे और स्कोरर की भूमिका में निर्भय कुमार थे। आज के मैच में क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

नौवां मैच : गोल्डन कैलासा बनाम ऑरेंज स्ट्राइकर्स
ऑरेंज स्ट्राइकर्स ने गोल्डन कैलासा को 3 विकेट से हराया। गोल्डन कैलासा के कप्तान शिवम कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डन कैलासा की टीम निर्धारित 20 ओवर के गेम में पूरी टीम 18 ओवर 4 गेंद में सभी विकेट खोकर 89 रन ही बना पाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डन कैलाशा के तरफ से कुमार सनी ने 50 गेंद खेलकर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 43 रन मोहित कुमार ने 23 गेंद खेलकर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए।

ऑरेंज स्ट्राइकर्स के तरफ से गेंदबाजी करते हुए संजीव झा ने 5 शिवम और राज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑरेंज स्ट्राइकर्स की टीम ने 15 ओवर 2 गेंद में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऑरेंज स्ट्राइकर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम ने 20 गेंद खेलकर एक छक्के की मदद से 15 रन राज ने 14 गेंद खेलकर 2 चौकों की मदद से 14 रन बनाए। गोल्डन कैलासा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम धर्मराज और निशांत ने दो-दो विकेट लिए।

शानदार प्रदर्शन करने वाले संजीव झा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका में इफ्तिखार सेख और शशि कुमार थे और स्कोरर की भूमिका में निर्भय कुमार थे। आज के मैच में क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights