Monday, June 22, 2026
Home Slider नवगछिया : जी बी महाविद्यालय महिला व पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम घोषित

नवगछिया : जी बी महाविद्यालय महिला व पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

नवगछिया। 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला / पुरुष बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जीबी महाविद्यालय महिला व पुरुष टीम का चयन किया गया। यह जानकारी महाविद्यालय के अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद दिव्य प्रियदर्शी ने बताया कि पुरूष वर्ग में अंकित कुमार शर्मा,रवि राहुल कुमार,पुष्कर कुमार,दिनकर कुमार,दिव्यांशु कुमार,सन्नी कुमार,आनंद शेखर,अन्नू कुमार,विशाल कुमार,हुमांशु राज,धर्मेन्द्र कुमार व महिला में स्वाति कुमारी, मंदोदरी कुमारी,प्रीति कुमारी, साक्षी कुमारी,आँचल रानी, शिवानी कुमारी,गुड़िया कुमारी, अनुपम कुमारी,प्रज्ञा भारती, अंजलि सिंह,आरजू सेख ,जिज्ञासा राज,पल्लवी कुमारी व अभिलाषा कुमारी सामिल है। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रो डॉ0 शिव शंकर मंडल,राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार,प्रो0 उषा शर्मा, डॉ0 मो0 अरसादुज़मा ,प्रो0 अमित कुमार,अशोक ठाकुर आदि मौजूद थे।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.