Tuesday, June 16, 2026
Home Slider राजकुमार महासेठ पटना फुटबॉल लीग में दानापुर यूनाइटेड नौ मिनट के अंदर दागे तीन गोल

राजकुमार महासेठ पटना फुटबॉल लीग में दानापुर यूनाइटेड नौ मिनट के अंदर दागे तीन गोल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में दानापुर यूनाइटेड एफसी ने स्टार स्पोर्टिंग एफसी को 3-1 से पराजित किया। दानापुर यूनाइटेड एफसी की दो मैचों में यह पहली जीत है।

गांधी मैदान में पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही इस लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच के शुरू होते ही दानापुर यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने नौ मिनट के अंदर तीन गोल दाग डाले। विशाल कुमार सिंह ने खेल के तीसरे और नौवें, तिरंगा यादव ने 7वें मिनट में गोल दागे। इन तीन गोल को दागने के बाद दानापुर यूनाइटेड के खिलाड़ी सुस्त पड़ गए पर इसका फायदा स्टार स्पोर्टिंग एफसी के खिलाड़ी नहीं उठा सके। पहले हाफ तक दानापुर यूनाइटेड एफसी 3-0 से आगे थी।

दूसरे हाफ का खेल शुरू के पांच मिनट बाद स्टार स्पोर्टिंग एफसी के शानू ने गोल कर अपनी टीम को थोड़ी राहत दी और मुकाबला 3-1 पर चला आया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने का पूरा प्रयास किया पर किसी को भी सफलता हासिल नहीं हुई और इस तरह दानापुर यूनाइटेड एफसी ने इस मुकाबले को 3-1 से जीत लिया।
इस मैच के मुख्य निर्णायक हरेंद्र कुमार यादव थे जबकि सहायक निर्णायक मोहन कुमार और किशन कुमार थे। फोर्थ रेफरी रविशंकर कुमार थे।

आज के मैच का उद्घाटन मानभ भारती गया के निदेशक संजय सिंह ने किया जबकि प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दानापुर यूनाइटेड एफसी के रौशन कुमार को पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने प्रदान किया।

कल का मैच
केके सिंह इलेवन बनाम इलेवन स्टार, मोकामा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.