Sunday, May 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्व क्रिकेटर कमर तौहिद के आकस्मिक निधन से पटना क्रिकेट जगत शोकाकुल

पूर्व क्रिकेटर कमर तौहिद के आकस्मिक निधन से पटना क्रिकेट जगत शोकाकुल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बुधवार को पूर्व क्रिकेटर सह स्टेट कोचिंग सेंटर के जीएम कमर तौहिद के आकास्मिक निधन से पटना क्रिकेट जगत शोकाकुल है।
स्व. कमर तौहिद किडनी रोग से पीड़ित चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटी समेत पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
गुरुवार को पटना कॉलेजिएट ग्राउंड पर चलने वाले स्टेट कोचिंग सेंटर के प्रशिक्षुओं व प्रशिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा सेंटर के हेड कोच एमपी वर्मा, फजल महमूद, आरके वर्मा, मुकुल श्रीवास्तव, रंजीत कुमार बॉर्डर, अविनाश कुमार, राकेश कुमार, परवेज अंजुम, सौरभ चक्रवर्ती, विभाष कुमार, मनोज कुमार, विनय सुदर्शन, हर्ष वर्मा, रवि भारती, शुवेंदु घोष, अयान घोष, निशु, आदित्य आदि मौजूद थे।
कमर तौहीद दरियापुर के निवासी थे। वो एक सच्चे और ईमानदार व्यक्ति थे। क्रिकेट खेल में उनकी काफ़ी रुचि थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights