Wednesday, February 25, 2026
Home बिहारक्रिकेट सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट में सीएबी फाइटर जीता

सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट में सीएबी फाइटर जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में सीएबी फाइटर ने मास्टर इलेवन को 91 रन से पराजित किया। विजेता टीम के आदित्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। मैच का उद्घाटन टीम सेवा के अध्यक्ष हसन अली, समाजसेवी मुकुल आनंद ने किया। सबों का स्वागत सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने किया। इस मौके पर क्रिकेटर सर्वेश हंसराज भी मौजूद थे।

शनिवार को खेले गए मैच में मास्टर इलेवन ने टॉस जीता और सीएबी फाइटर को बैटिंग का न्योता दिया। सीएबी फाइटर ने पहले खेलते हुए 21.4 ओवर में 145 रन बनाये। जवाब में मास्टर इलेवन की टीम 54 रन पर सिमट गई।

संक्षिप्त स्कोर
सीएबी फाइटर : 21.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन तन्मय 25 रन, आयुष 18 रन, रिशु 17 रन, अतिरिक्त 42 रन, गौतव 3/24,कुणाल 2/32, शाहिद 2/25, गोपाल 2/14, रन आउट-1
मास्टर इलेवन : 10.1 ओवर में 54 रन पर ऑल आउट कुणाल 11 रन, अतिरिक्त 16 रन, आदित्य 4/7, तन्मय 2/6, अंकित 1/13, दीप प्रकाश 1/21, रन आउट-2

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights