Sunday, March 8, 2026
Home बिहारफुटबॉल पटना में चतुर्थ राष्‍ट्रीय व्‍हील चेयर रग्‍बी चैम्पियनशिप का शानदार आगाज

पटना में चतुर्थ राष्‍ट्रीय व्‍हील चेयर रग्‍बी चैम्पियनशिप का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। व्‍हीलचेयर रग्‍बी फेडरेशन ऑफ इण्डिया, पैरालिंपिक कमिटी ऑफ इण्डिया एवं बिहार पैरा स्‍पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्‍त तत्‍वाधान में ‘’चतुर्थ राष्‍ट्रीय व्‍हील चेयर रग्‍बी चैम्पियनशिप-2022’’ का उद्घाटन समारोह सह शुभारंभ आज दिनांक 24 जून 2022 को संध्‍या 5 बजे से पाटलिपुत्रा इण्‍डोर खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में किया गया।

यह चैम्पियनशिप 26 जून 2022 तक चलेगी। इस चैम्पियनशिप में पूरे भारत से बिहार, झारखण्‍ड, मध्‍यप्रदेश, दिल्‍ली, हरियाणा, कर्णाटका, केरला, चण्‍डीगढ़, उड़ीसा, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, छतीसगढ़ की व्‍हील चेयर रग्‍बी टीम भाग ले रही ।

चतुर्थ राष्‍ट्रीय व्‍हील चेयर रग्‍बी चैम्पियनशिप-2022 का उद्घाटन मुख्‍य अतिथि समीर कुमार महासेठ (अध्‍यक्ष, बिहार पैरा स्‍पोर्ट्स एसोसिएशन सह विधायक मधुबनी) एवं श्री पंकज पटेल (पूर्व प्रदेश अपाध्‍यक्ष यूथ, जनता दल यू.) ने मशाल जलाकर किया।

विशिष्‍ट अतिथि डॉ० शिवाजी कुमार (पूर्व राज्‍य आयुक्‍त नि:शक्‍तता बिहार सकार सह अध्‍यक्ष व्‍हीलचेयर रग्‍बी फेडरेशन ऑफ इण्डिया) उपस्थित थे।
मौके पर निखिल कुमार गुप्‍ता (सचिव, व्‍हीलचेयर रग्‍बी फेडरेशन ऑफ इण्डिया),पंकज कुमार ज्‍योति (सचिव बिहार रग्बी फुटबॉल यूनियन), अर्जित पुटुटुण्‍डा (खेल विशेषज्ञ), मती लाल सिंह, देवेश कुमार, संतोष कुमार सिन्‍हा, लक्ष्‍मीकान्‍त कुमार, संदीप कुमार, अरविन्‍द किशोर, प्रियंका मिश्रा, आदित्‍या कुमार, खेल विशेषज्ञ, समाजसेवी, भॉलिन्‍टीयर एवं पूरे भारत से आये सैंकड़ो व्‍हीलचेयर रग्‍बी खिलाड़ी उपस्थित थे। व्‍हील चेयर रग्‍वी मे प्रत्‍येक टीम से चार-चार खिलाड़ी मैच खेलते हैं।

सभी मुख्‍य अतिथियों ने व्‍हील चेयर रग्‍वी खिलाडि़यों का हौसला आफजाई किये एवं शबाशी दिये। उन्‍होंने हर संभव दिव्‍यांग खिलाडि़यों को मदद का अश्‍वासन दिया। उन्‍होने बताया कि सभी खेल परिसर को दिव्‍यांग खिलाडि़यों के अनुकुल बनाया जाना चाहिए एवं सरकार को हर संभव मदद करनी चाहिए। उनहोंने बिहार के माननीय मुख्‍यमंत्री को भी बधाई कि पूरे बिहार में 10 हजार मोटराईज्‍ड ट्राईसाकिल बांटे जाने की घोषणा की है। यह दिव्‍यांगजनों के हित अच्‍छी पहल है।

व्हील चेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ० शिवाजी कुमार ने सभी दिव्यांग खिलाड़ियों का ओलंपिक्स एवं अन्य अंतरास्ट्रीय स्तर पर जीते हुए मेडल की चर्चा करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किए । साथ ही इस आयोजन के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए बिहार सरकार को भी धन्यवाद दिए।
आज व्‍हील चेयर रग्‍बी प्रदर्शन मैच का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शन मैच में दो टीम इण्डिया-ए एवं इण्डिया-बी भाग लिया । जिसमें इण्डिया-ए ने 12 गोल तथ इण्डिया-बी ने 8 गोल किया। इस प्रदर्शन मैच में टीम इण्डिया-ए ने इण्डिया-बी को 4 गोल से शिकस्‍त दिया। लिग मैच कल दिनांक 25 जून 2022 से 26 जून 2022 तक सुवह 9:30 बजे से पाटलीपुत्रा इण्‍डोर खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में खेला जायेगा।

आज के कार्यक्रम मंच का संचालन व्हील चेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया के स्पोर्ट्स डायरेक्टर संदीप कुमार कर रहे थे एवं सफल बनाने में शेखर चौरसिया, विशाल कुमार, आदित्‍या कुमार, सुमित कुमार, रंजीत राज, हरिमोहन सिंह, धीरज कुमार एवं 60 से अधिक भॉलिन्टियरर्स ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights